Apple TV पर खोजने के लिए Siri का इस्तेमाल करें
Apple TV पर Siri की मदद से आप देखने के लिए फ़िल्में और टीवी शो, सुनने के लिए संगीत और पॉडकास्ट और डाउनलोड करने के लिए ऐप्स तेज़ी से ढूँढ सकते हैं।
नुस्ख़ा : नीचे दिए गए उदाहरणों के अलावा Siri कई तरह के वाक्यांशों और खोज शब्दों को समझने के क़ाबिल है। नई-नई तरह की क्वेरी आज़माएँ और देखें कि आपको क्या मिलता है।
अपनी आवाज़ के आधार पर सुझाव पाना
जब आप आवाज़ की पहचान सेट अप करते हैं, तो Siri की मदद से आप वैयक्तिकृत सुझाव पा सकते हैं या अगर Apple TV के कई यूज़र हैं, तो आप प्रोफ़ाइल स्विच कर सकते हैं।
Siri : अपने रिमोट पर दबाकर रखें, फिर कुछ ऐसा कहें :
“What should I watch?”
“Play my music”
“Switch to my profile”
फ़िल्में, टीवी शो और ऐप्स खोजना
Siri के पास यह क्षमता है कि वह शीर्षक, विषय, शैली, कलाकार, निर्देशक, उम्र के हिसाब से सही कॉन्टेंट आदि मानदंडों के आधार पर फ़िल्में और टीवी शो खोज सके।
Siri : अपने रिमोट पर दबाकर रखें, फिर कुछ ऐसा कहें :
“Find ‘Hidden Figures’”
“Play Episode 3 of Season 1 of ‘Homeland’”
“Show me popular comedies”
“Find movies starring Anne Hathaway”
“Find documentaries about cars”
“Find me movies in 4K”
“Watch great dramas”
“Find me some TV shows that are good for kids”
“Search for funny horror movies”
नुस्ख़ा : आप "कॉमेडी" और "हॉरर" जैसे खोज शब्दों को मिलाकर अपने नतीजे और सटीक बना सकते हैं।
पॉडकास्ट खोजना
“पॉडकास्ट” शब्द को अपनी क्वेरी में शामिल करने पर आपको सिर्फ़ पॉडकास्ट मिलेंगे।
Siri : अपने रिमोट पर दबाकर रखें, फिर कुछ ऐसा कहें :
“Get some funny podcasts”
“Find podcasts about surfing”
“Play ‘Radiolab’ podcast”
अगर उपलब्ध हो, तो Apple TV तुरंत उसका वर्तमान एपिसोड चलाना शुरू कर देगा।
डाउनलोड करने के लिए ऐप्स खोजना
आप ऐप का नाम या श्रेणी डालकर ऐप्स खोज सकते हैं।
Siri : अपने रिमोट पर दबाकर रखें, फिर कुछ ऐसा कहें :
“Find Crossy Road”
“Find weather apps”
“Show me some sports apps”
किसी ख़ास ऐप के अंदर खोजना
आप कई ऐप्स के भीतर सीधे खोज सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप YouTube पर कुछ ढूँढना चाहते हैं, तो Siri से किए जाने वाले अनुरोध में “YouTube” शब्द जोड़ें। Siri की मदद से अपने-आप YouTube ऐप खुल जाएगा (या इंस्टॉल करने के लिए प्रॉम्प्ट दिखेगा) और आपके अनुरोध उसकी सर्च स्क्रीन में जुड़ जाएगा।
Siri : अपने रिमोट पर दबाकर रखें, फिर कुछ ऐसा कहें :
“Search for Coldplay on YouTube”
“Show me crafts for kids on YouTube”
“Search YouTube for Minecraft”
Siri से जुड़े ऐप्स की पूरी सूची के लिए, Apple Support लेख Apple TV पर खोजने के बारे में देखें।