App Nap
जब आप एक ही समय पर एकाधिक ऐप्स के साथ कार्य कर रहे होते हैं, तो App Nap पॉवर की बचत करने में सहायता करता है। जब ऐप पूर्ण रूप से अन्य विंडो के पीछे छिपी हुई होती है, macOS बता सकता है और यह कि क्या ऐप वर्तमान में आपके लिए कुछ कार्य कर रही है, जैसे कि संगीत चलाना, फ़ाइल डाउनलोड करना या ईमेल की जाँच करना। यदि ऐप छिपी हुई होती है या कोई कार्य नहीं कर रही होती है, तो macOS ऐप की गति को कम कर देता है। जैसे ही आप ऐप का उपयोग पुनः प्रारंभ करते है, तो यह तुरंत तीव्र गति पर वापस चला जाता है।